अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

प्रतिनिधि, घैलाढ़

आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर में 27 -28 नवंबर को अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर प्रणव प्रकाश ने की. सचिव ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 28 नवंबर को किया जाएगा. जिसका उद्घाटन कुलपति करेंगे. बैठक में प्रधानाध्यापक प्रो अरुण कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो बिजेंद्र नारायण यादव, खेल पदाधिकारी प्रो सत्येंद्र नारायण यादव, कोर्डिनेटर डॉ अनंत कुमार, बीसीए कोर्डिनेटर प्रो किशोर कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ विजेंद्र कुमार यादव, बीसीए प्रो किशोर कुमार, प्रो धीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश व राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >