वैश्य महासभा के संगठन विस्तार को लेकर हुई सभा

वैश्य महासभा के संगठन विस्तार को लेकर हुई सभा

सिंहेश्वर .

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रखंड इकाई सिंहेश्वर के संगठन विस्तार समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला वैश्य अध्यक्ष अमोल साह ने की. मौके पर जिला मुख्य सलाहकार शिवनारायण साह ने कहा कि संगठित समाज में ही बल है. इसके पास बल होता है. उसी के पास दल होता है और राजनीति में भी समुचित हिस्सेदारी मिलती है. इसलिए निर्भय होने के लिए वैश्य को संगठित होना जरूरी है. जिला प्रवक्ता डॉ बीके आर्यन ने कहा संघर्ष ही जीवन है. शासन और सत्ता में भागीदारी के लिए हमें संघर्ष करना ही होगा. वैश्यों की 56 उपजातियां को एक मंच पर सौहार्द पूर्ण वातावरण कायम करना ही होगा. प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साह उर्फ सतीश कुमार शंकरपुर ने कहा संगठन को सुदृढ़ करने के लिए आपसी तालमेल जरूरी है. मंच का संचालक व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया. उनके द्वारा कहा गया कि प्रखंड के वैश्यों का समिति अभिलंब पूर्ण रूपेण गठन कर लिया जायेगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद, अशोक साह, अमरेंद्र साह, राजा कुमार गुप्ता, राजीव कुमार बबलू, प्रमुख व्यवसायी ओम प्रकाश चौधरी, डॉ अनुराग, विष्णु शर्मा, संजय कुमार साह, महेश साह, राजकुमार साह, प्रेम शंकर साह, सिकंदर साह उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिला राष्ट्रीय विश्वा अध्यक्ष के द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को फूल माला के साथ मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया. मनोनीत नगर अध्यक्ष राजीव कुमार बबलू, नगर उपाध्यक्ष राजा साह, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह, प्रखंड उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा के नाम को सर्वसम्मति के साथ घोषणा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >