एमएड व लाइब्रेरी साइंस की परीक्षा एक अप्रैल से, शेड्यूल जारी

एमएड व लाइब्रेरी साइंस की परीक्षा एक अप्रैल से, शेड्यूल जारी

मधेपुरा व सहरसा के केंद्रों पर होगी परीक्षा मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. एमएड, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (बिलिस) और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एमलिस) की परीक्षा एक अप्रैल से शुरू होगी. यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने दी. एमएड के लिए टीपी कॉलेज बना केंद्र एमएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की परीक्षा एक से सात अप्रैल तक होगी.. इसके लिए मधेपुरा स्थित टीपी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सहरसा) और बीएनएमयू के एमएड विभाग के लगभग 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. लाइब्रेरी साइंस के परीक्षार्थी पीएस कॉलेज में देंगे परीक्षा बिलिस और एमलिस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पीएस कॉलेज, मधेपुरा को केंद्र बनाया गया है. यह परीक्षाएं एक से छह अप्रैल तक चलेंगी, जिसमें करीब 140 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सख्त निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ताकि छात्रों को परेशानी न हो. सावधानी बरतें परीक्षार्थी विवि प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले केंद्र पर पहुंचे. चोरी या कदाचार में पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को सीधे निष्कासित कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >