मधेपुरा के होली क्रॉस स्कूल में बीएम एजुकेशनल सोसाइटी की स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप, आयुषी और मीठी को मिला चैम्पियन का सम्मान

मधेपुरा में बीएम एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप का सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ. आयुषी प्रिया और मीठी कुमारी ने प्रतियोगिता जीतकर अपने नाम की. इस आयोजन में 350 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था.

Madhepura News: मधेपुरा में शनिवार को होली क्रॉस स्कूल के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित बीएम एजुकेशनल सोसाइटी की स्पेलिंग बी चैम्पियनशिप का सम्मान समारोह उत्साह और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के फाइनल चरण में होली क्रॉस स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा आयुषी प्रिया और होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर की कक्षा 7 की छात्रा मीठी कुमारी चैम्पियन घोषित हुईं. दोनों विजेताओं को 1500-1500 रुपये का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

350 छात्रों से शुरू हुई प्रतियोगिता

बीएम एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला चरण 7 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसमें 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पहले चरण के बाद 160 प्रतिभागी दूसरे राउंड के लिए चयनित हुए. 18 जुलाई को आयोजित दूसरे चरण के बाद 31 छात्र-छात्राएं फाइनल राउंड में पहुंचे.

फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयुषी प्रिया और मीठी कुमारी ने चैम्पियनशिप अपने नाम की.

अतिथियों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह और श्रीमती मूलो देवी उपस्थित थीं. होली क्रॉस स्कूल के सचिव गजेंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत पाग और बुके भेंट कर किया.

इसके बाद जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.

प्रतिभा को मंच देने का प्रयास

प्रो. डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीएम एजुकेशनल सोसाइटी का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी छात्र हित में कई प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विद्यालय सचिव गजेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करती हैं. प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने सोसाइटी के प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

Madhepura News: आयोजन में कई शिक्षकों की रही भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरविंद कुमार सिंहा, अरविंद कुमार यादव, आलिया सोनेवर, ब्यूटी कुमारी, डॉ. आरती झा, शुभांगी, प्रीति झा और आशुतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उद्घोषणा आकाश यदुवंशी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आलिया सोनेवर ने किया. समारोह में सोसाइटी के सदस्य रामशंकर, उज्ज्वल कुमार, कुंदन कुमार, रूपम कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >