मुरलीगंज में घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी

मुरलीगंज के मिड्ल चौक से घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो चोरी हो गई. पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Auto Theft: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर क्षेत्र के मिड्ल चौक स्थित वार्ड संख्या-9 में घर के बाहर खड़ी एक सीएनजी ऑटो चोरी हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गई ऑटो की बरामदगी की मांग की है.

रात में खड़ी की थी ऑटो

जानकारी के अनुसार रामपुर वार्ड संख्या-1 निवासी प्रवेश कुमार वर्तमान में मुरलीगंज के मिड्ल चौक स्थित रतन गुप्ता के मकान में किराये पर रहते हैं. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बजाज कंपनी की सीएनजी ऑटो मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ी की थी. इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गये.

सुबह उठे तो गायब थी ऑटो

Auto Theft: शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि ऑटो अपने स्थान पर नहीं थी. आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी.

अज्ञात चोरों पर लगाया आरोप

पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि रात के दौरान अज्ञात चोर उनकी सीएनजी ऑटो चोरी कर ले गए. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गई ऑटो को जल्द बरामद करने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि सीएनजी ऑटो चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के संभावित स्थानों और अन्य पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay kumar

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >