मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी में शराब बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी में शराब बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मधेपुरा. जिले में मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग द्वारा शराब व सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैंपस व अन्य स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया़ अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की गयी तथा दवा दुकानों में भी तलाशी अभियान चलाया गया. प्रशासन द्वारा बताया कि अभियान के क्रम में आज किसी प्रकार की शराब की बरामदगी नहीं की गयी हालांकि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास परीक्षण के दौरान शराब सेवन के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raj Kumar

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >