लायंस क्लब मुरलीगंज का हुआ पुनर्गठन, प्रणय बने अध्यक्ष

लायंस क्लब मुरलीगंज का हुआ पुनर्गठन, प्रणय बने अध्यक्ष

मुरलीगंज. लायंस क्लब मुरलीगंज का वार्षिक पुनर्गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से प्रणय कुमार साह को क्लब का अध्यक्ष और डॉ रोहित कुमार भगत को सचिव मनोनीत किया. इस अवसर पर रविवार को बैठक हुई, जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष प्रणय कुमार साह और सचिव डॉ रोहित कुमार भगत को सभी सदस्यों ने बधाई दी. आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो डॉ अनंत कुमार ने बताया कि लायंस क्लब में प्रतिवर्ष टीम का पुनर्गठन किया जाता है, जिसमें नये पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया जाता है. उन्होंने कहा कि पूर्व कमेटी की कार्यावधि पूर्ण होने के बाद नये अध्यक्ष और सचिव का चयन किया गया है. नवगठित टीम में अध्यक्ष प्रणय कुमार साह, सचिव डॉ रोहित कुमार भगत, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उप सचिव डॉ संजय कुमार सुधांशु, पीआरओ संजय चौधरी, बोर्ड डायरेक्टर शिव प्रकाश गड़ोदिया, सर्जन सिद्धि डॉ अनंत कुमार, सदस्य सुबोध करनानी, फकरे आलम शामिल हैं. बैठक में प्रो अनंत कुमार, किशोर कुमार चौधरी, अनिल अग्रवाल, संजय चौधरी, मिथिलेश कुमार, ठाकरे आलम, सुबोध करनानी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >