आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

मधेपुरा. जिले में बुधवार की मध्य रात्रि से गुरुवार की सुबह तक आंधी व मेघ गर्जन के साथ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. वहीं आंधी व बारिश से मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है. साथ ही किसानों ने गेहूं की फसल को काटकर खेत में रखा था, जहां पानी जम गया है. इससे किसानों खराब होने की चिंता सता रही है. जलजमाव से सड़कों पर चलना दुश्वार बारिश के कारण शहर के सभी सड़कों व गली मोहल्लों में जलजलमाव हो गया है, जिससे लोगों को चलने में परेशानी हुई. नगर परिषद के कार्य प्रणाली पर उठाया सवाल बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर में जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. नगर परिषद की नालियों की खराब स्थिति और जल निकासी की अव्यवस्था ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है. बारिश ने नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है. छात्रों व शिक्षकों को सता रहा है गंभीर बीमारी का डर बारिश ने मधेपुरा नगर परिषद के कार्यों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. एक दिन के बारिश ने शहर के नालों की निकासी व नालों के स्थिति की पोल खोल कर रख दी है. एक तो पूर्व से ही शहर के कई जगहों पर नाले का पानी सड़कों पर जमा हो रहा था, जिससे लोगों को आवागमन करने में तो परेशानी हो ही रही थी, वहीं आसपास के रहने वाले लोगों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को गंभीर बीमारी का डर सता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >