ललित नारायण मिश्र को मिले भारत रत्न

ललित नारायण मिश्र को मिले भारत रत्न

मधेपुरा. भारत सरकार के पूर्व मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी ललित नारायण मिश्र को भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर उठी है. विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने यह मांग विधान परिषद में रखी. उन्होंने कहा कि ललित बाबू ने देश के रेल नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभायी थी. बिहार में 36 रेल परियोजनाओं की शुरुआत की थी. देशभर में यह संख्या सौ से अधिक थी. विधान पार्षद ने कहा कि ललित बाबू विद्वान व काबिल मंत्री थे. उनकी प्रतिभा को देखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्लियामेंट सेक्रेटरी नियुक्त किया था. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. उन्होंने कहा कि बिहार ललित बाबू का ऋणी है. भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न देने की सिफारिश करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >