केपी महाविद्यालय में परिचर्चा व पौधरोपण

केपी महाविद्यालय में परिचर्चा व पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर केपी महाविद्यालय में परिचर्चा व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया. मुरलीगंज़ विश्व पर्यावरण दिवस पर केपी महाविद्यालय में परिचर्चा व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रो मोनी कुमारी ने किया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया. इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष व बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) अनंत कुमार ने कहा कि ‘पर्यावरण’ शब्द ‘परी’ और ‘आवरण’ से मिलकर बना है. प्रकृति ने मानव जीवन की सुरक्षा के लिए जो आवरण प्रदान किया है, उसे बीते कई दशकों से मानव समुदाय लगातार क्षति पहुंचा रहा है. इसका परिणाम जलवायु असंतुलन, अत्यधिक गर्मी, सूखा, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आ रहा है. महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षक प्रो नगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कॉलेज की स्थापना काल से ही परिसर में पौधरोपण की परंपरा रही है. उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक व धार्मिक स्थलों पर सैकड़ों अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहे हैं. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में वृक्षों का विशेष महत्व है और पीपल, वटवृक्ष सहित अनेक वृक्षों की पूजा की परंपरा प्रकृति संरक्षण की हमारी प्राचीन चेतना का प्रतीक है. पूर्व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा कि “बर्थ राइट, अर्थ राइट” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. इससे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है. पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो रामदेव प्रसाद यादव ने प्रकृति और मानव जीवन के अटूट संबंधों पर प्रकाश डाला. मौके पर मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र मंडल, प्रो मोनी कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ राघवेंद्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, कार्यालय सहायक राजन कुमार, लेखपाल देवाशीष देव, नीरज कुमार निराला, नीरज कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >