राणा सांगा पर विवादित बयान से भड़की करणी सेना, फूंका पुतला

राणा सांगा पर विवादित बयान से भड़की करणी सेना, फूंका पुतला

उदाकिशुनगंज. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पटेल चौक पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया. डॉ सिंह ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहने के विरोध में सेना ने सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया है. प्रदर्शनकारियों ने सांसद से तत्काल माफी मांगने की मांग की. डॉ सिंह ने कहा कि मुगलों की सेना को कई बार पराजित करने वाले राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर सांसद ने माफी नहीं मांगी तो पूरे देश में उग्र आंदोलन होगा. वीर शिरोमणि राणा सांगा का अपमान सपा सांसद की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. सेना के प्रवक्ता आशीष कुमार बाबुल ने कहा कि राणा सांगा शौर्य, वीरता, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति बंद होनी चाहिए, क्योंकि महानायक देश की धरोहर हैं और उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा. मौके पर जिलाध्यक्ष पवन सिंह सहित जयकिशोर सिंह, चितरंजन सिंह, सौरभ सिंह, आशीष कुमार बाबुल, राजीव सिंह, मनीष सिंह, नीरज कुमार सिंह, मुकेश सिंह, बौआ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुबोध सिंह, अवधेश सिंह, ननहक सिंह, वसंत सिंह, राकेश सिंह, नित्यानंद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >