श्रीश्री 108 ठाकुर जी का 63वां अधिवेशन को लेकर कलश शोभा यात्रा

गांव के टोले मोहल्ले घूमते हुये बलुहा नदी से वापस उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल खेल मैदान में संपन्न हुआ

जीतापुर अखिल भारतीय बिहार राज्य वार्षिक भगैत सम्मेलन श्रीश्री 108 ठाकुर जी का 63वां अधिवेशन शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 351 कन्याएं भाग लिये उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल, विशनपुर, खेल मैदान से लेकर गांव के टोले मोहल्ले घूमते हुये बलुहा नदी से वापस उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल खेल मैदान में संपन्न हुआ. तीन दिवसीय भगैत का आयोजन किया गया. कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा बाहर से आये हुये मंडलियों के लिये खाने-पीने की व्यवस्था की गयी है. वही मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव, कमल किशोर मिश्रा, सरपंच सिंटू कुमार ,उप मुखिया तेज नारायण यादव, अंकित कुमार ,बाबुल कुमार, कमलेश्वरी यादव, बीजो यादव, शिवकुमार यादव, रितेश भगत, देवन यादव, विमल सिंह ने कहा सभी श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा आए और इस महायज्ञ को सफल बनायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >