सिंहेश्वर. सिंहेश्वर दुर्गा चौक के पास स्थित एक घर से दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. इस बाबत पीड़ित दुर्गा चौक वार्ड एक निवासी अमित आनंद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ गया हुआ था. उसका बेटा प्रियम जब घर आया तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. घर में मुख्य ग्रिल सहित सभी गेट के दरवाजा का ताला तोड़कर सभी बक्सा व सूटकेस के लॉक को तोड़कर सभी जेवरात की चोरी कर ली. इसमें नथिया, मांग टिका, चार नाकमुन्नी, कंगन जिसकी कीमत करीब दो लाख बतायी गयी. साथ ही करीब 18 हजार रुपये नकद भी चोरी कर ली गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि स्थल निरीक्षण किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
