उदाकिशुनगंज . देह व्यापार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चारों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि 10 अप्रैल को दिवा गश्ती पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि उदाकिशुनगंज मुख्यालय के वार्ड नंबर पांच स्थित आशा नर्सिंग होम के बगल में जयप्रकाश शाह के मकान में छह से सात पुरुष व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग घर में देखे गये हैं. सूचना पर दिवा गश्ती पदाधिकारी गौरव कुमार व अमृता सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर आपत्तिजनक स्थिति में दो महिला व दो पुरुष को पकड़ा. गिरफ्तार पुरुष में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हाथियोंधा निवासी मो बेचन के पुत्र मो सलाउद्दीन व पुरैनी थाना क्षेत्र के बघवा दियारा निवासी नागेश्वर भगत के पुत्र ललन भगत है. वही घटनास्थल से तीन मोबाइल, एक सीसीटीवी कैमरा, एक छोटा साउंड बॉक्स, तीन बाइक, एक टोटो व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. धंघे में शामिल कोई शख्स नहीं बचेगा मामले को लेकर उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 118/25 दर्जकर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित किया गया. इधर, लोगों का कहना है कि आज तक उदाकिशुनगंज में इस तरह के मामला कभी सामने नहीं आया था. इसमें उदाकिशुनगंज के कई सफेदपोश लोग शामिल हैं. प्रशासन को चाहिए कि देह व्यापार से जुड़े मामले की जांच कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल गांव के कमलकांत झा के पुत्र सावन कुमार झा के संचालन में उदाकिशुनगंज में देह व्यापार का धंधा शुरू हुआ था. धंधा के फलने फूलने से पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है. इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की सघन गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान जारी है. इस धंधे से शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
