सड़क दुर्घटना में जख्मी की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी की हुई मौत

ग्वालपाड़. एनएच 106 पर नव घड़िया के पास एक अगस्त बाइक के धक्के से चार लोगों जख्मी हो गया था. गुरुवार को इलाज के दौरान ग्वालपाड़ा निवासी दूनो ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र रिंकू ठाकुर की मौत हो गयी. वहीं तीन लोगों का इलाज चल रहा है. परिजनों ने रिंकू को प्राथमिक उपचार पीएचसी ले गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर चला गया. गुरुवार को स्थिति बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में रिंकू की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही पत्नी आशा देवी बेसुध हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >