एचएलबी तैयार करने की प्रक्रिया व निर्धारित मानकों की दी जानकारी

प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभा भवन में शनिवार को जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी

जनगणना की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक सिंहेश्वर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभा भवन में शनिवार को जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने की. जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े कोषांग कर्मी, बीएलओ नगर पंचायत व प्रतिनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए. बैठक के दौरान जनगणना के प्रथम चरण की पूर्व तैयारी के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. उपस्थित कर्मियों को एचएलबी तैयार करने की प्रक्रिया, निर्धारित मानकों तथा आवश्यक दिशा- निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तय मानकों के अनुरूप एचएलबी का नक्शा तैयार करें और इसे 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें. बैठक में कार्य की समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही सभी कर्मियों से अपेक्षा की गयी कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करें. ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके. वहीं सभी कर्मी, नगर पंचायत के बीएलओ, अमीन को मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. बैठक में कार्यालय कर्मी रिशु आनंद, मिंटू कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार भगत, प्रदीप कुमार, गणेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, संजय कुमार मेहता, मिथिलेश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >