कट्टा एवं मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार

सदर मधेपुरा के निर्देशन में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

कुमारखंड

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त फरार अपराधियों, टॉप-10/20 सूची में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इसी कड़ी में जिले के सभी थाना एवं ओपी अध्यक्षों को सतर्कता बढ़ाते हु सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार की रात्रि भतनी थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हुई कि परसाही निवासी सुमन कुमार अपने घर के समीप अवैध हथियार रखे हुये है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के निर्देशन में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम में थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार के नेतृत्व में सअनि मनोज कुमार साह एवं थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम ने पहले सूचना का सत्यापन किया, जिसमें सूचना सही पायी गयी.

इसके बाद पूरी सावधानी एवं रणनीति के साथ छापामारी की. छापामारी के दौरान सुमन कुमार, परसाही संख्या तीन को देशी कट्टा एवं एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रविवार को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 के तहत भतनी थाना कांड संख्या-35/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा दिया. पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल कायम है तथा आमलोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >