उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर यादव ने उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 पहुंचकर वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा एवं उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मृतक हिमांशु बिहारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर परिजनों ने विधायक को बताया कि हिमांशु बिहारी की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई संभव होगी. परिजनों की बातें सुनने के बाद पूर्व मंत्री सह विधायक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि किसी युवा की असामयिक मौत अत्यंत दुखद और चिंताजनक है.हिमांशु बिहारी मौत मामले की निष्पक्ष जांच हो : चंद्रशेखर यादव
परिवार को घटना पर संदेह है तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में हम पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.
