उदाकिशुनगंज. रामनवमी पर्व को लेकर हरैली बजरंग बली मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मेले को लेकर बजरंगबली मंदिर को सजाया गया है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि 27 से 30 तक रामधुनी व 31 मार्च व एक अप्रैल को महर्षि मेंही बाबा का सत्संग का आयोजन किया जायेगा. रामधुनी यज्ञ नेपाल के तराई क्षेत्र से महिला कलाकारों के द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. मेले को आकर्षक बनाये जाने को लेकर दर्जनों दुकानें, खेल,- झूला आदि की दुकानें अभी से सजने लगी है. आयोजन कमेटी के सचिव मुन्ना यादव, कोषाध्यक्ष सुदीन यादव, सक्रिय सदस्य पप्पू यादव, पंकज कुमार, महेन्द्र यादव,अशोक यादव,मनोज यादव,आशीष कुमार, धीरेंद्र साह, सोनू, विजय, सौरभ आदि सक्रिय हैं.
रामनवमी आज, हरैली बजरंगबली मंदिर को सजाया

रामनवमी आज, हरैली बजरंगबली मंदिर को सजाया
Copied link
रामनवमी आज, हरैली बजरंगबली मंदिर को सजाया