प्रदेश कार्यालय में सौंपीं सदस्यता अभियान की कटी रसीदें

जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में काटी गयी सदस्यता रसीदें विधिवत रूप से प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार को सौंपी

ग्वालपाड़ा. जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में काटी गयी सदस्यता रसीदें विधिवत रूप से प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार को सौंपी. इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा भी की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज का हर वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है. प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार ने इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास के संकल्प को गांव-गांव और हर किसान तक पहुंचाना है. सदस्यता अभियान की यह सफलता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >