किसानों के हित में फसल क्षति का मुआवजा दें सरकार

किसानों के हित में फसल क्षति का मुआवजा दें सरकार

मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह को मांग पत्र देते हुए कहा कि पूरे राज्य में असमय आंधी व बरसात से गेहूं व मक्के की फसल बर्बाद हो गयी है. किसान अपने व अपने परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की पढाई-लिखाई, बेटी की शादी सब के लिए खेती पर ही आश्रित रहते हैं. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला पदाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि अपने स्तर से जांच करवाकर किसानों के हित के लिए केंद्र व राज्य सरकार से अनुदान स्वरूप फसल क्षति मुआवजा दिलवाने की दिशा में कारगर कदम उठावें, ताकि हताश व निराश हुए किसानों को फसल क्षति अनुदान का लाभ मिल सके. जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस ओर जांच करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >