आंधी बारिश से हुई क्षति का तत्काल मुआवजा दें सरकार: धीरेंद्र

आंधी बारिश से हुई क्षति का तत्काल मुआवजा दें सरकार: धीरेंद्र

मधेपुरा. आंधी व बारिश से मक्का व गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी है. इसके अलावा सब्जी की खेती करने वाले किसानों क्षति हुई है. किसानों को हुई क्षति पर राजद के वरीय नेता धीरेंद्र यादव ने कहा कि कोसी के इस इलाके में आंधी और बारिश से क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले के कई ग्रामीण इलाकों का जायजा लिया है. आंधी एवं बारिश से बड़े पैमाने पर क्षति है. ऐसे में राज्य सरकार किसानों को अविलंब मुआवजा दें. राजद नेता ने बताया कि कोसी के इस इलाके में मक्का एवं गेहूं की फसल किसानों के लिए कैश क्रॉप है. इस वजह से किसान महाजन से कर्ज लेकर भी मक्का और गेहूं की फसल अपनी खेतों में लगाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >