राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक कर रहे बिहार का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक कर रहे बिहार का प्रतिनिधित्व

मधेपुरा. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशानुसार पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय पटना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय एकता शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ. यह शिविर 10 फरवरी 2026 तक चलेगा. इसमें बिहार के लिए 13 सीटें आवंटित हैं, इसमें बीएनएमयू के चार स्वयंसेवकों भाग ले रहे हैं. इसके साथ ही बिहार टीम के दलनायक के रूप में बीएनएमभी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ के रूप में यूवीके कॉलेज कड़ामा-आलमनगर के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक आचार्य भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित चार स्वयंसेवकों में शिवानी कुमारी व पुनीता कुमारी (आरएम कॉलेज सहरसा), अमृत राज (एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज) और आनंद कुमार (यूभीके कॉलेज, कड़ामा) के नाम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद व शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी. चयनित स्वयंसेवक सभी सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >