उदाकिशुनगंज. नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गया. इसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया. पहली घटना नगर परिषद क्षेत्र के हरैली गांव स्थित एनएच -106 किनारे हनुमान मंदिर के समीप हुई. यहां पहले से खड़ी एक बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे पुरैनी थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय कपिलदेव मेहता जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं बाइक सवार अरार थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी संदीप राम व बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गमैल गांव निवासी फेकन राम भी जख्मी हो गया. दूसरी घटना उदाकिशुनगंज थाना गेट के सामने हुई. जहां अज्ञात बाइक सवार ने एक बिजली मिस्त्री को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में रामपुर खोरा वार्ड संख्या सात निवासी 25 वर्षीय सूरज कुमार घायल हो गया. साथियों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर ले जाने की सलाह दी.
अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी
अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी
