हथियार व गोली के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

हथियार व गोली के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहा से अवैध हथियार व गोलियों के साथ चार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने बताया कि थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम के नेतृत्त्व में अपर थानाध्यक्ष पुअनि कपिलदेव यादव, पुअनि देवेन्द्र ठाकुर, पुअनि मदन पोद्दार व सशस्त्र बल के सहयोग से छापेमारी की गयी. इस दौरान चार अपराधियों को पकड़ा. तलाशी लेने पर कट्टा व गोली बरामद हुआ. चारों सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड संख्या दो निवासी राजन कुमार, अनीश कुमार व सुपौल जिले के ही पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढी भवानीपुर वार्ड संख्या चार निवासी राम कुमार, ठाढी भवानीपुर वार्ड संख्या नौ निवासी अंकित कुमार है. बताया गया कि उक्त सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >