आपसी विवाद में हुई गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज

आपसी विवाद में हुई गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज

शंकरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कबियाही गांव में रविवार की रात्रि आपसी विवाद में गोलीबारी की गयी. इसको लेकर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार कबियाही वार्ड 14 निवासी हिना देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार की रात्रि करीब नौ बजे उनके पति बीरबल यादव का गांव के योगेंद्र यादव के पुत्र भवेश यादव उर्फ भगलू यादव से विवाद हो गया. इसी रंजिश के कारण भवेश यादव, रामनारायण यादव एवं अरविंद यादव के घर के पास पहुंचा एवं हिना देवी के पति को निशाना बनाते हुये गोलीबारी शुरू कर दी. वहीं भवेश ने जान से मारने की धमकी दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने छह खाली खोखा बरामद किया. इधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >