जैविक खाद का उपयोग करें किसान

जैविक खाद का उपयोग करें किसान

प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कार्यशाला आयोजित कुमारखंड . खरीफ महाअभियान के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आत्मा के अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव, वैज्ञानिक डॉ आरपी शर्मा व मृदा वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने किया. डॉ आरपी शर्मा ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद के उपयोग पर जोर देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जैविक खेती उत्पादन की ऐसी प्रणाली है, जिसमें कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों, फसल वृद्धि हार्मोन तथा रासायनिक पदार्थों से तैयार पशु आहार के स्थान पर प्राकृतिक व जैविक संसाधनों का उपयोग किया जाता है. इससे मिट्टी की उर्वरता व उत्पादकता बनी रहती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त होता है. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, कार्यपालक सहायक सुधीर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक रूपेश कुमार, जयशंकर भारती, किसान सलाहकार विप्लव कुमार, सकलदेव कुमार, विनोद कुमार, अरविंद ठाकुर, अरविंद राम, मो. वजीर, दामोदर राम, चंचल कुमारी, पुष्पा कुमारी, संजय कुमार राय, विजय कुमार, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार व राधाकांत रमन उपस्थित थे. इसके अलावा कोऑर्डिनेटर रानी कुमारी, विकास कुमार विक्रांत, संतोष कुमार गुप्ता सहित विभिन्न पंचायतों से आए किसान मो. राशिद आलम, राकेश कुमार, विपिन कुमार, मुकेश राय, निर्मल मेहता, मो नाजिम, सोनू कुमार, उपेंद्र सिंह, बागेश्वर मेहता, देवता सिंह, सुभाष कुमार शामिल हुये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >