उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न पदों पर अलग-अलग समय में करीब नौ साल तक सरकारी सेवा में रहे एसडीएम एसजेड हसन का विदाई समारोह आयोजित किया गया. उनका पदोन्नत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव पद पर हुआ है. हालांकि उनका अपर सचिव पद का कार्यकाल महज 10 दिनों का होगा. वह पांच जुलाई को स्वेच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जानकारी हो कि एसजेड हसन दो टर्म उदाकिशुनगंज के एसडीएम पद पर रहे. उन्होंने कहा कि अधिकारी को जनसेवा की भाव से काम करना चाहिए. अधिकारी लोगों की उम्मीद है. हर आदमी अधिकारी से न्याय पाने की उम्मीद रखता है. इसलिए अधिकारी को चाहिए कि वह लोगों के हित में काम करें. समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के कामों की प्रशंसा की. कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन कुमार ने किया. मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सौरभ कुमार भारती, अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ,सीओ, सीडीपीओ, एमओ, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, खोखा सिंह, प्रकाश मिश्र, प्रदीप मंडल, रमण यादव, सुशील यादव, अब्दुल अहद, सिंकेंदर अंसारी, मो आजाद, महादेव चौधरी, किशोर कुमार मुन्ना,मो मोबिन,मो वाजिद,निर्मल ठाकुर,सलेंद्र यादव,खोखा सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
