अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, आज मनेगी ईद

अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, आज मनेगी ईद

मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ मधेपुरा . मजहब-ए-इस्लाम के सबसे मुकद्दस महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को जिले भर में ””अलविदा जुमा पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. शहर से लेकर उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा. नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ फैलाकर रोजेदारों ने दुआएं मांगी. इसको लेकर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था. इमामों ने दिया इंसानियत का पैगाम उदाकिशुनगंज के सिंगारपुर जामा मस्जिद में इमामत करते हुए हाफिज शादाब अनवर ने कहा कि इस्लाम में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने अपील की कि ईद की खुशियों में गरीबों और जरूरतमंदों को जरूर शामिल करें. वहीं बिहारीगंज के कारी खुर्शीद आलम ने कहा कि रमजान विदा हो रहा है, ऐसे में इबादत के बचे हुए लम्हों की कद्र करें और अपनी खताओं के लिए अल्लाह से तौबा करें. आज ईद की रौनक, गले मिलकर देंगे मुबारकबाद रमजान के 30 रोजों के मुकम्मल होने के बाद शनिवार को जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जायेगा. ईद को लेकर बाजार में रौनक है. सेवई, इत्र, टोपी और नये कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी चलती रही. शनिवार सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जायेगी, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देंगे. इधर, इमाम कारी खुर्शीद आलम ने कहा कि जुमे का दिन सप्ताह के अन्य दिनों से श्रेष्ठ है. इस दिन की गयी दुआएं अल्लाह जरूर कुबूल करता है. हमें इस्लाम के बताए रास्ते पर चलते हुए मानवता की सेवा करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >