स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा तिथि व सेंटर लिस्ट जारी

स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा तिथि व सेंटर लिस्ट जारी

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय खंड 2025 नन कॉलिजिएट परीक्षा की तिथि व सेंटर लिस्ट जारी कर दी गयी है. परीक्षा 21 अप्रैल से चार मई तक होगी. परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विषयों को चार ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप ए में इतिहास, दर्शनशास्त्र, एआईएच, एलएसडब्ल्यू व संगीत विषय को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, हिंदी, इंग्लिश व संस्कृत विषय को रखा गया है. साथ ही ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान व एंथ्रोपाेलॉजी विषय को रखा गया है, जबकि ग्रुप डी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतुविज्ञान, गणित (आर्ट्स व साइंस), भुगर्भशास्त्र, सांख्यिकी व वाणिज्य विषय को रखा गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ऑनर्स पेपर की परीक्षा 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होगी, जबकि सब्सिडियरी पेपर की परीक्षा 26 अप्रैल नौ मई तक होगी. परीक्षा दो पाली में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जायेगी. स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा के लिए मधेपुरा, सहरसा व सुपौल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, आरएम कॉलेज सहरसा व बीएसएस कॉलेज सुपौल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >