33 केवी फीडर्स में होगा मेंटेनेंस का कार्य, चार घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी.

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी. करीब चार घंटे तक आपूर्ति बंद रहने का कारण है कि 33 केवी फीडर्स पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जायेगा. जेई निलेश कुमार के अनुसार प्रखंड क्षेत्र स्थित 33 केवी फीडर्स पर मेंटेनेंस का कार्य होगा. इस दौरान इन फीडर्स से जुड़ी सभी 11 केवी लाइनों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. चार घंटे के इस मरम्मत कार्य के कारण पूरे गांव, बाजार में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी. नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि के लिए पहले से तैयारी कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >