प्रेम व भाईचारे के बीच मना ईद

प्रेम व भाईचारे के बीच मना ईद

सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र में ईद प्रेम व भाईचारे के बीच सोमवार को मनाया गया. एक माह के रमजान के बाद ईद के मौके पर विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा की गयी. सोमवार की सुबह नये- नये कपड़े पहनकर नमाजी नमाज अदा करने ईदगाहों में जुटने लगे थे. सिंहेश्वर के झिटकिया स्थित बड़ी ईदगाह, मजरहट, इटहरी, पटोरी, रुपौली, भवानीपुर, कमरगामा, मानपुर बैहरी सहित विभिन्न ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाज अदा किया. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. ईदगाह में सुबह से ही बुजुर्ग, युवा सहित बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चे रंग बिरंगे परिधान में ईदगाह की रौनक बढ़ा रही थी. बच्चे गुब्बारे, मिठाई, आइसक्रीम, गोलगप्पे, चाट एवं खिलौना आदि खरीदने में मशगूल दिखे. वहीं प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिये सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया था. सभी ईदगाहों पर पुलिस बल व पदाधिकारी को तैनात किया गया था. वहीं झिटकिया इदगाह पर बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह, सहित सहित अन्य विधि व्यवस्था बनाए हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >