गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दी जाय शिक्षा

गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दी जाय शिक्षा

ग्वालपाड़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में सेविकाओं का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जारी है. बुधवार को दूसरे दिन सीडीपीओ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक प्रखंड समन्वयक बंदना कुमारी व महिला पर्यवेक्षिका वैशाली कुमारी ने सेविकाओं को ””पोषण भी, पढ़ाई भी”” विषय पर लाइव टेलीकास्ट के जरिये जानकारी दी. प्रशिक्षण में बताया गया कि बच्चों के संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक व रचनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां जरूरी है. शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए गृह भ्रमण व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए केंद्रों में गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी. सेविकाओं को केंद्रों का समय पर संचालन व साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >