शिक्षा वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति की जीवन को बदल सकती है

चार सौ छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया.

आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ को मनाया- मधेपुरा मधेपुरा स्थित आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ को एक भव्य और यादगार तरीके से मनाया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, अभिभावकों और हजारों दर्शकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व आइआरएस अधिकारी वैदनाथ मेहता, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आर.के. पप्पू, विद्यालय के निदेशक राजेश राजू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया. इस समारोह में लगभग चार सौ छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया. इसके साथ ही बड़ी संख्या में विद्यालय के अभिभावक और स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि वैदनाथ मेहता ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, “शिक्षा वह शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति की जीवन दिशा और दशा को बदल सकती है. प्यारे बच्चों और उनके अभिभावकों, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप शिक्षा को अपने जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बनाएं और पूरे मनोयोग से पढ़ाई में संलग्न रहें.” उन्होंने आगे कहा कि, “जो बच्चे अच्छे शिक्षाविद बनते हैं, वही समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.” डॉ. आर.के. पप्पू ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा न केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज के निर्माण का सबसे अहम आधार है. विद्यालय के निदेशक राजेश राजू ने भी अपने संबोधन में विद्यालय के विकास और उपलब्धियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “हमने हमेशा अपने छात्रों को उच्चतम स्तर की शिक्षा देने का वचन लिया था, और हम इसे पूरा करने में सफल रहे हैं. हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि मधेपुरा और आसपास के जिलों के बच्चे देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों से बेहतर शिक्षा प्राप्त करें. मुझे गर्व है कि हम इस दिशा में सफल हो रहे हैं, और मैं विश्वास दिलाता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब मधेपुरा में भी देहरादून और दिल्ली जैसे प्रमुख शिक्षा केन्द्रों जैसी शिक्षा का स्तर होगा. विद्यालय के इस भव्य वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक, शास्त्रीय संगीत, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जो रात में पूरी तरह से जगमगाता हुआ नजर आ रहा था. इस भव्य आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, विद्यालय परिवार ने अपने छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में और भी अधिक सफलता की उम्मीद जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >