शंकरपुर शंकरपुर बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गापूजा मेला की शुरुआत रविवार को हुई. यह मेला सात दिन तक चलेगा. उद्घाटन पूर्व प्रमुख रीणा भारती, उपप्रमुख रायबहादुर यादव, मुखिया सविता देवी, मेला कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार और समाजसेवी जंग बहादुर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप जलाकर किया. रीणा भारती ने कहा कि मेला भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. रायबहादुर यादव और मनोज कुमार ने कहा कि मेला समाज में प्रेम और एकता बढ़ाता है. सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल होकर खुशियां बांटते हैं. मनोज कुमार ने कहा कि मेला की परंपरा बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. उन्होंने लोगों से मेला की गरिमा बनाए रखने की अपील की. मेला कमेटी ने शौचालय, पानी, बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की हैं. मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं. रविवार सुबह से ही सैकड़ों महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंचीं. पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं. आठ अप्रैल को मैया जागरण होगा. नौ और दस अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मनोज गुप्ता, दिनेश कुमार, नवीन शाह, ललन कुमार, संजय गुप्ता, सुरेश राम, देवनारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
