मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने निकाला दो किलो का सिस्ट

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने निकाला दो किलो का सिस्ट

सिंहेश्वर.

जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लगभग दो किलो की ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय में गांठ) निकालकर मरीज की जान बचायी. सीनियर डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि मरीज के पेट में दो किलो का ट्यूमर था. इससे पहले इस तरह का ट्यूमर निकाले गये हैं. ग्वालपाड़ा के साहपुर वार्ड तीन निवासी लक्ष्मी कुमारी को ओवेरियन सिस्ट निकाला गया. पेट दर्द, पेट भारी लगना, सोने में तकलीफ, चलने, पेट में दर्द, बार-बार पेशाब से संबंधित समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. अल्ट्रासाउंड कराने पर एक ओवेरियन सिस्ट पायी गयी. इसके बाद सीनियर डॉ पूनम कुमारी के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन टीम में डॉ चंचल कुमारी, डॉ स्मृति कुमारी, डॉ महेश कुमार चौधरी, एनेस्थीसिया डॉक्टर हरकोमल प्रीत कौर, जीएनएम ऋचा कुमारी, बबली विक्टर के द्वारा दो किलो की ओवेरियन सिस्ट निकाली गयी. जिसके बाद लक्ष्मी स्वस्थ हैं. डॉ पूनम ने बताया कि सिस्ट में पानी भरा होता है, पेट में फट जाता तो संक्रमण फैल सकता था. इससे मरीज को खतरा हो सकता था. सिस्ट मुड़ने से भी खतरा हो सकता था. वहीं यह भी बताया कि इससे पहले बुधवार को भी लगभग तीन किलो ट्यूमर निकाला गया है. सिर्फ इस सप्ताह में बड़ी गांठ का तीन ऑपरेशन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >