बीएन मंडल विश्वविद्यालय में अधिषद सदस्य निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में अधिषद सदस्य निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज

19 फरवरी को शिक्षक मतदाता सूची के सत्यापन के लिए बुलायी गयी बैठक

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में अधिषद सदस्य निर्वाचन-2026 को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचित मतदाता सूची (ग्रुप-सी) के सत्यापन एवं मिलान को लेकर 19 फरवरी को बैठक होगी. विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह बैठक दिन के दो बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर स्थित मीटिंग हॉल में होगी. बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्थायी रूप से कार्यरत शिक्षकों की सूची का सत्यापन किया जायेगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर किया जा सके.

पत्र में बताया कि अधिसूचना संख्या 191/26 11 फरवरी 2026 के माध्यम से औपबंधिक मतदाता सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है. अब सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने महाविद्यालयों में कार्यरत स्थायी शिक्षकों की सत्यापित सूची निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करें.

सत्यापित सूची में शिक्षकों के विषय, जन्मतिथि, योगदान की तिथि तथा सेवानिवृत्ति की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य बताया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुये सभी संबंधितों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है. बैठक को अधिषद सदस्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया का अहम चरण माना जा रहा है, जिससे पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >