डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग किया फ्लैग मार्च

डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग किया फ्लैग मार्च

उदाकिशुनगंज . त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था कायम रखने लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. गुरुवार को डीएम तरनजोत सिंह व एसपी संदीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस जवानों ने अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया. ज्ञात हो कि चैत रामनवमी के त्योहार पर शांति-सद्भाव के साथ शोभायात्रा निकालने व लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पैदल फ्लैग मार्च पर डीएम सिंह,एसपी संदीप सिंह,एसडीएम एसजेड हसन,एसडीपीओ अविनाश कुमार,थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह साथ दर्जनभर से अधिक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी एक साथ निकले तब बाजार के लोग उन्हें एक टक देखते रह गए. एक साथ डीएम-एसपी और पुलिसकर्मियों के आते देख कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे. फ्लैग मार्च के दौरान डीएम-एसपी चौक-चौराहों पर कुछ क्षणों के लिए रूके. इस दौरान सड़कों की स्थिति, यातायात की समस्या का भी अवलोकन किया गया. बताया गया कि जिला प्रशासन रामनवमी पर शोभायात्रा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. इसी तरह चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी. किसी तरह की शरारत करने वालों की खैर नहीं होगी. बताया गया कि प्रशासन सभी थाना क्षेत्रों के गांवों तक चौकस व अलर्ट मोड में रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >