नीलाम पत्र वाद निष्पादन करने का डीएम ने दिया निर्देश

नीलाम पत्र वाद निष्पादन करने का डीएम ने दिया निर्देश

मधेपुरा . जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में साप्ताहिक-सह-समन्वय बैठक की, जिसमें उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए. बैठक में डीएम ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया. नोटिस निर्गत करने के एक महीना के पश्चात बॉडी वारंट निर्गत कराने का निदेश दिया गया. निर्गत बॉडी वारंट का तामिला कराने के लिए पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया. उच्च न्यायालय पटना में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी व एलपीए में नियमानुसार एसओएफ दायर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >