जिले में विशिष्ट शिक्षकों का फूटा आक्रोश

जिले में विशिष्ट शिक्षकों का फूटा आक्रोश

बिहारीगंज. जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सैकड़ों विशिष्ट शिक्षकों के बीच असंतोष व्याप्त है. अंतर वेतन भुगतान एवं सेवा पुस्तिका संधारण में लगातार हो रही देरी को लेकर शिक्षकों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला संयोजक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है. संघ के अनुसार, नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कर चुके शिक्षकों को आज तक उनका अंतर वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जबकि इस संबंध में विभागीय स्तर से कई बार स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है. वहीं सेवा पुस्तिका संधारण के मामले में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है. इससे शिक्षकों के बीच विभागीय कार्यशैली को लेकर भ्रम और असंतोष बढ़ता जा रहा है. संघ ने आरोप लगाया है कि कुछ चुनिंदा प्रखंडों के शिक्षकों का सेवा संधारण किया गया और अधिकांश शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर केवल मोहर लगाकर वापस कर दिया गया. संघ के जिला संयोजक संतोष कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि सभी विभागीय आदेशों के आलोक में अंतर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >