सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भिखा टोला स्कूल के समीप भिखा टोला निवासी सुरेश मंडल 60 वर्ष को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने सुरेश मंडल को भागलपुर जिले के ढोलबज्जा बाजार निजी क्लीनिक ले गया, जहां से भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. मायागंज के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया, तो परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया ,जहां उनकी मौत हो गयी. इधर, परिजनों ने शव को एसएच 58 पर भटगामा चौक के रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर अधिकारी पहुंचे. परिजनों को समझाकर जाम को हटाया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि मृतक की परीजनों ने यातायात को बाधित किया था. अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र के साथ पहुंचकर लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >