संवाद कार्यक्रम 16 को

संवाद कार्यक्रम 16 को

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में 16 अप्रैल को रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना विषयक संवाद का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि आइसीपीआर नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो रंजय प्रताप सिंह होंगे. वह प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज कानपुर में दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में विद्या परिषद के संयोजक भी हैं. उन्होंने बताया कि संवाद में मुख्य अतिथि बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे. विशिष्ट अतिथि बीएनएमयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव व सम्मानित अतिथि बीएनएमयू के मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार मल्लिक होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष देव प्रसाद मिश्र करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >