परिणाम सुधार होने तक मौखिक परीक्षा स्थगित करने की मांग

परिणाम सुधार होने तक मौखिक परीक्षा स्थगित करने की मांग

मधेपुरा. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने मंगलवार को बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र से पैट-22 व 23 की मौखिक परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने की मांग की. निखिल ने कहा कि 12 मार्च को पैट-22 व 23 का परीक्षा परिणाम यूएमआइएस पॉर्टल के द्वारा जारी किया गया, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा विधिवत रूप से डेटा के साथ परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने जल्दबाजी में पैट-22 व 23 की मौखिकी परीक्षा 24 मार्च से 31 मार्च तक लेने की अधिसूचना जारी की है. इधर, जो पैट-22 व 23 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण या फेल हैं अथवा असंतुष्ट हैं, ऐसे छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में सुधार या स्कुटनी के लिए आवेदन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक पैट-22 व 23 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण, फेल या असंतुष्ट छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हो जाता है तब तक के लिए पैट-22 व 23 की मौखिकी परीक्षा की तिथि छात्रहित के लिए अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाय. मौके पर छात्र जदयू के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सनोज कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >