हिंदू नववर्ष पर अभाविप ने बड़ी दुर्गा मंदिर में मनाया दीपोत्सव, बांटी मिठाइयां

हिंदू नववर्ष पर अभाविप ने बड़ी दुर्गा मंदिर में मनाया दीपोत्सव, बांटी मिठाइयां

मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा इकाई द्वारा हिंदू नववर्ष पर शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित किए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया.अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है. प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए लक्ष्य का प्रारंभ है. विभाग प्रमुख ललन अद्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं. मौके प्रो डॉ उपेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनीष कुमार, रवि कुमार, विक्की विनायक, अमन, दुर्गेश आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >