श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र के बभनी में रविवार की रात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ समाजसेवी प्लेयर्स ग्रुप के कप्तान राहुल कुमार सिंह, पपलू सिंह, विकास कुमार आदि किया. कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमें सत्य, धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, कार्तिक मंडल, चुन्नू कुमार, शक्ति मंडल, लटकुन मंडल, संतोष गुप्ता, चंदन चौधरी, विकास कुमार, मिशन कुमार,नैयर ,चंचल झा आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >