मंदिर से चार प्रतिमाओं का मुकुट चोरी, दिया आवेदन

मंदिर के पुजारी ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि चारों मुकुट वर्षों पुराना है. मुकुट का वजन आधा किलो से अधिक का बताया जा रहा है.

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर छह स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से माता जानकी, भगवान राम, लक्ष्मण एवं बजरंगबली के मुकुट की चोरी हो गयी. चोरी की घटना शनिवार के शाम की बतायी जा रही है. चोरी की घटना का पता उस वक्त लगा, जब ठाकुरबाड़ी में पुजारी शाम की पूजा के लिए पहुंचे. उन्होंने देखा कि खिड़की टूटा हुआ है और सभी मूर्तियों से मुकुट गायब है. पुजारी ने चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों को जानकारी कराते हुए पुलिस को सूचना दी. मंदिर के पुजारी ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि चारों मुकुट वर्षों पुराना है. मुकुट का वजन आधा किलो से अधिक का बताया जा रहा है. ठाकुरबाड़ी में हुई चोरी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही चोर गिरोह पकड़ा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >