हनुमान मंदिर हरैली में रामाधुनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हनुमान मंदिर हरैली में रामाधुनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर हरैली में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को रामधुनी यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. चार दिनों तक अनवरत चलने वाले इस रामधुनि यज्ञ में नेपाल के महिला मंडली समेत कोशी क्षेत्र के दर्जनों कृतन मंडलियों ने भाग लिया. वहीं मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रही. वमेला को आकर्षक बनाने के लिए मेला परिसर में मिठाई की दुकानें,मनिहारा,खेल तमाशे आदि सुसज्जित तरीके से लगाया गया है. जहां मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओ ने भरपूर लुत्फ उठायें. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को महर्षि मेंहीं सत्संग का आयोजन आम्रवाटिका सत्संग आश्रम महुआ बाजार के संत स्वामी अरविंद बाबा अपने भजन व प्रवचन के माध्यम से सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालेंगे. यज्ञ को सफल बनाने वालों में कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, संयोजक विश्वनाथ राम,सचिव विनोद कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष, सुदीन कुमार व गुड्डू कुमार, महासचिव नरेश यादव, धीरेंद्र कुमार,देव कुमार, घनश्याम यादव,रविद्र यादव, दिलीप कुमार, पंकज कुमार,सौरभ सिंह,पवन यादव, पिंटू यादव, राहुल कुमार, सोनू कुमार, पूर्व सरपंच रूबी देवी का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >