बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल

बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी रोड में बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक छीन लिया. अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिसका इलाज जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है. इस बाबत घायल रामपट्टी वार्ड आठ निवासी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह सिंहेश्वर की ओर आ रहा था. इसी बीच दो अपराधियों ने बाइक छीन लिया. विरोध करने पर गोली मार दी. घटना की सूचना ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. इधर, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >