छह लाख रुपये लेकर अपराधी फरार

छह लाख रुपये लेकर अपराधी फरार

रजिस्ट्री ऑफिस से ही पड़ा था पीछे, मिठाई लेने के लिए रूकने पर झांसा दे दिया घटना को अंजाम सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक पर छह लाख दो हजार रुपये लेकर गुरुवार को अपराधी फरार हो गया. इस बाबत पीड़ित शंकरपुर थाना क्षेत्र के हरिराहा वार्ड नंबर दो निवासी भीम कुमार ने बताया कि उसका भाई हरिनंदन यादव बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर रजिस्ट्री ऑफिस से लौट रहा था. इसी बीच अपराधियों ने नाटकीय ढंग से पैसे लेकर भाग गया. भीम ने बताया कि वह अपने पास पैसों से भरा बैग लेकर स्कॉर्पियो की अगले सीट पर बैठा हुआ था. इसी बीच गाड़ी रोककर महावीर चौक पर मिठाई के लिए कुछ लोग गाड़ी से उतर गये, जिसके बाद अज्ञात युवक गाड़ी के पास आया और पहले ड्राइवर को मिठाई दुकान पर बुलाने की बात कह उसे दुकान पर भेज दिया और फिर जिनके पास पैसों से भरा बैग था, उसके पास 10-20 रुपये के नोट को फेंककर बोला आपका रुपया नीचे गिरा है. जैसे ही भीम बाहर पड़े पैसों को उठाने के लिए गाड़ी से बाहर निकला, उतने में ही पैसों से भरा बैग लेकर वह अपराधी सहयोगी के साथ लालपुर की ओर भाग गया. पीड़ित ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 20 अप्रैल को है, जिसमें खर्च करने के लिए जमीन बेचकर घर जा रहा था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >