सड़क दुर्घटना में दंपती जख्मी, रेफर

सदर थाना क्षेत्र के सुखासन निवासी ब्रजेश वर्मा व उनकी पत्नी कुमकुम कुमारी सहरसा से लौटने के दौरान सहरसा-मधेपुरा सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गये.

मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र के सुखासन निवासी ब्रजेश वर्मा व उनकी पत्नी कुमकुम कुमारी सहरसा से लौटने के दौरान सहरसा-मधेपुरा सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. बताया गया कि सामने से तेज गति से आ रही बाइक में उनके बाइक से भिड़ंत हो गयी. इस कारण दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गये. जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां दोनों पति-पत्नी की उपचार की गयी. वहीं सिर में गंभीर चोट के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं उनके पति की दाएं हाथ की हड्डी टूटी रहने के कारण उन्हें भी हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >